
*जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न।
*जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी करकी माईन र के प्रांगण में 17 वीं जनपदी कबड्डी प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह मौर्य ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों ने प्रतिभा किया। अंडर -19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सिरसिया ठाकुरई खैरपुर विजेता रहा वहीं बालिका वर्ग अंडर19 में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति नगर विजेता रहा। अंडर 17 बालक वर्ग में मध्य विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी विजेता रहा वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में कलावती देवी शिक्षण
संस्थान पगिया खैराही विजेता रहा। अंडर 14 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया खैरही विजेता रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत कुशवाहा कोषाध्यक्ष राम सजीवन मौर्य जिला महासचिव सुनील राव प्रधानाचार्य शसरोज कुमार , वीरेंद्र बहादुर यादव ,मुस्तकीम अहमद समेत सभी विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी,शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत कुशवाहा ने किया











