
*गुरमा में सत्य-अहिंसा के संकल्प के साथ गूंजा गांधीजी का संदेश*
*गुरमा में सत्य-अहिंसा के संकल्प के साथ गूंजा गांधीजी का संदेश*
•~ जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में धूमधाम से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, प्रभात फेरी व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। स्थानीय जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सामाजिक न्याय तथा शास्त्रीजी के सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीनानाथ मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के
चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर गांधीजी के विचारों और स्वच्छता व सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन, संघर्ष और सिद्धांतों पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किए।इस दौरान गांधीजी के प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का विद्यार्थियों ने समवेत एवं सुमधुर गायन किया। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अखिलेश कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीनानाथ मिश्र ने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों से गांधीजी और
शास्त्रीजी के बताए सन्मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह का संचालन कक्षा 10 की छात्राओं अंशिका और गुंजन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार राय, ब्रह्मानंद मिश्र, अनिल कुमार, श्यामराज, श्रीविकास तिवारी, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, इंद्रमोहन त्रिपाठी, सतीश कुमार शर्मा सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।











