*नौगढ़ के दुर्गा माता मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु*

*नौगढ़ के दुर्गा माता मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु*
चन्दौली अविनाश तिवारी
नौगढ़ कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा वाचिका राघव प्रिया जी ने श्रीराम कथा के महात्म्य का सुंदर वर्णन किया।
कथा वाचिका राघव प्रिया जी ने कहा कि भगवान को पाने के लिए धन-दौलत नहीं, बल्कि छल-कपट और द्वेष से मुक्त पवित्र मन की आवश्यकता होती है।
जीवन में भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं, बल्कि आचरण में प्रेम, करुणा और मानवता को अपनाना है। इस आयोजन के मुख्य यजमान शिवनारायण जायसवाल सपत्नीक रामायण की पूजा अर्चना की।पूजा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह है, जिन्हें भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को जानने का अवसर मिल रहा है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles