जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप 

जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शाहगंज थाना क्षेत्र के कैर जंगल में पति-पत्नी के बीच हाथापाई हो गई उसी दौरान पत्नी को गंभीर चोट लग गई। जैसे ही इसकी सूचना  पुत्र को हुई वह तुरंत जंगल की ओर दौड़ पड़ा और अपनी मां को लेकर अस्पताल की ओर चल पड़ा रास्ते में ही उसकी मां की मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक दुलरी पत्नी मुन्ना निवासी मूसहां राजपुर उम्र 48 वर्ष चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह में खेती करते हैं। खेत से अपने घर की ओर लौट रहे थे उसी दौरान कैर जंगल में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान पत्नी को गंभीर चोट लग गई। चोट लगने की सूचना जैसे ही उसके पुत्र को हुई वह जंगल की ओर दौड़ पड़ा और अपनी मां को लेकर अस्पताल जाने लगा रास्ते में ही उसकी मां की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles