
*एसपी आकाश पटेल ने नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी*
*एसपी आकाश पटेल ने नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से सोमवार दोपहर नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी आकाश पटेल ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को कस्बे के लिए रवाना किया।
इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों, मेडिकल व स्कूली छात्राओं तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हाथों में जागरूकता पोस्टरों के साथ प्रतिभागियों ने नगर में भ्रमण कर लोगों को महिलाओं व किरोरियों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर यह आयोजन किया गया है। जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं योजनाओं के सही लाभ से वंचित न रहें,महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए ‘मिशन शक्ति’ और ‘डायल 112’ जैसे अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं। यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।











