*नौगढ़ में मिशन शक्ति 6.0: साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित*

*नौगढ़ में मिशन शक्ति 6.0: साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़: राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में ‘मिशन शक्ति 6.0’ के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन लाइव वीडियो के माध्यम से साइबर क्राइम के विभिन्न रूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘संचार साथी’ और ‘एम-कवाच 2’ (M-Kavach 2) ऐप के उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय साझा किए। छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से शिक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग के साथ-साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, और वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आज की पीढ़ी की अनिवार्य जरूरत है।
नौगढ़ थाने के उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने महिला कांस्टेबल सरिता, सत्या पांडेय, रिमझिम, आराध्या त्रिपाठी और शिवानी के साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया।
संचालन डॉ. कृष्ण कुमार (मिशन शक्ति 6.0 प्रभारी) ने किया डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी)ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार, सोनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles