
*युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. अब्दुल कलाम को नमन, मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि*
*युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. अब्दुल कलाम को नमन, मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि*
•~ भदोही के भगौतीदासपुर में समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में मनाई गई भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी जिला ब्यूरो प्रमुख सेराज अहमद/अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र/भदोही। भारतरत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भदोही ब्लॉक के भगौतीदासपुर ग्राम सभा में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, प्रतिभा, सादगी और देशभक्ति के बल पर पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति,
कठिन परिश्रम और बड़े सपनों के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश की युवा पीढ़ी को निरंतर आगे बढ़ने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। देश के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर चिंतामणि बिंद, कंतुलाल प्रजापति, पंधारी लाल बिंद, दुजा कुमारी बिंद, शांतिदेवी बिंद, रवींद्र बिंद, शुभम बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











