*भक्ति और सेवा के संगम में सराबोर हुआ सलखन बाजार, भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु*

*भक्ति और सेवा के संगम में सराबोर हुआ सलखन बाजार, भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु*
•~ श्री नव दुर्गा पूजा सेवा समिति के आयोजन में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का दिया संदेश

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता राघवेंद्र कुमार*

सलखन (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र एवं श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सलखन के सलखन बाजार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री नव दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।
सलखन बाजार स्थित पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक धार्मिक सजावट ने पूरे परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान किया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भंडारे में सेवा भाव से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं को ससम्मान बैठाकर भोजन कराया और प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
*सेवा और समर्पण की मिसाल बना भंडारा*
श्री नव दुर्गा पूजा सेवा समिति, सलखन बाजार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एक सूत्र में पिरोने और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश भी उभरकर सामने आया।समिति के अध्यक्ष भोला जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने सलखन बाजार के धार्मिक माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने महोत्सव की रौनक बढ़ायी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles