
*आरक्षित वन भूमि पर अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त, दो नामजद समेत अन्य पर वन अपराध दर्ज।*
*आरक्षित वन भूमि पर अवैध पक्का निर्माण ध्वस्त, दो नामजद समेत अन्य पर वन अपराध दर्ज।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी रेंज स्थित आरक्षित वन भूमि पर अवैध पक्के निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्यजीव प्रभाग, रामनगर बी. शिवशंकर के निर्देश पर धौठवा बीट के शिखरगंज-16 वन कक्ष में खुदहर गांव के कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जयमोहनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव और मझगाइ रेंज के सहयोग से गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की है। इस मामले में खुदहर गांव, थाना नौगढ़ निवासी मलिक पुत्र राम अचल और हीरा पुत्र
राम मूरत समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर लिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर एक इंच भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान वन दरोगा सोमेश कुमार, वीरेंद्र पांडेय, शुभम कुमार, संजय चौहान तथा वन रक्षक चंद्रशेखर, प्रेम सिंह, मुलायम सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रमोद यादव और भोलानाथ सहित अन्य वनकर्मी एवं वाचर मौजूद रहे।











