वाराणसी खंड शिक्षक वोटिंग कार्य सम्पन्न।
वाराणसी खंड शिक्षक वोटिंग कार्य सम्पन्न।
करमा ,सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड में सुबह दस बजे वोटिंग कार्य प्रारम्भ हुआ जो चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया शुरू रही चार बजे बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया। लाईन लगे लोग अपनी वोटिंग कार्य किए। कुल मतदाता स्नातक में 1109 रहे जिसमें कुल 492 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया वहीं शिक्षक में 151मतदाता कुल रहे जिसमें 132 लोगों ने अपने मतो का प्रयोग किया गया।इस सम्बन्ध में मनोज कुमार नायक सेक्टर मजिस्ट्रेट करमा ने बताया कि शान्ति पूर्ण रूप से वोटिंग कार्य सम्पन्न हो गया। DM चर्चित गौड़ और SP की टीमें सभी बूथों पर चक्रमण करती रही, 100 मीटर में प्रचार पर बैन है और मोबाइल ले जाना भी मना है । सुरक्षा व्यवस्था के लिए करमा पुलिस डटी रही।











