*नौगढ़ में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक में 80.6% , शिक्षक में 83%वोटिंग*

*नौगढ़ में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक में 80.6% , शिक्षक में 83%वोटिंग*
अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़: चन्दौली जिले के विकास खण्ड नौगढ़ में शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र पर कुल 767 स्नातक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 514 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 358पुरुष और 156महिला मतदाता शामिल रहीं, जिसके साथ कुल 80.6% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर 99 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे,जिनमें से 83 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव,विकास खण्ड अधिकारी राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार , थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुरी तरह से मुस्तैद रहे।मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।बूथ से कुछ दूरी पर समाजसेवीयों के द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई थी, जिसमें किसी पार्टी को बरियता नहीं थी सबको सेवा भाव देखने को मिला।जिसकी काफी सराहना की गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles