
*वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की तैयारी, वन विभाग ने जब्त किए कृषि उपकरण*
*वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की तैयारी, वन विभाग ने जब्त किए कृषि उपकरण*
चन्दौली अविनाश तिवारी
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत मझगाईं रेंज के गंगापुर बीट क्षेत्र में आरक्षित वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने की तैयारी का मामला सामने आया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से सिंचाई और कृषि में प्रयुक्त होने वाले उपकरण जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
वन विभाग को सूचना मिली थी कि गंगापुर बीट के अंतर्गत कुछ लोग वनभूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां सिंचाई के लिए लगाए गए पंपिंग सेट, प्लास्टिक पाइप, बंबा और फावड़े जैसे कृषि उपकरण बरामद हुए। टीम ने सभी उपकरणों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचा दिया।
मझगाईं रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि वनभूमि पर अतिक्रमण की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और वन संपदा की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।











