
*बार सभागार में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न* चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
*बार सभागार में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
चन्दौली में शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन और जन सहयोग संस्थान द्वारा बार सभागार में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं बांटीं, और अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया।
वक्ताओं ने समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए स्वस्थ लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश रमन तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना मज़बूत करते हैं। जन्मेजय ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने की, संचालन सतनाम सिंह ने किया तथा अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, राकेश रतन तिवारी, जन्मेजय सिंह, आशुतोष कुमार मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, अजीत सोनी, डॉ. दिनेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।











