खबर का असर – बहेरा मे मुख्य नहर घाघर पर बनने लगा नया पुल ।

इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी के खबर का असर-
बहेरा मे मुख्य नहर घाघर पर बनने लगा नया पुल ।

करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

विकास खंड करमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरा में मुख्य नहर घाघर पर जो कई दशकों से बनाया गया पुल की हालत दयनीय हो गई थी। और इसकी चौड़ाई कम होने से तथा सकरा भी था जिसको पार होकर के बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे थे इसी रास्ते से निकलकर जडेरुआ,खैरपुर,जुड़वत, सीरसियाँ, तालर दर्जनों गाँव के लोग वाराणसी से शक्ति नगर जाने वाले मुख्य सड़क पर पहुंच जाते थे जिसके लिए समस्या खड़ी हो गई थी। इसको लेकर पूर्व में इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी ने अपने चैनल पर प्रमुखता से चलाया था lजिसको संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने अब तत्काल प्रभाव से इस मुख्य नहर घाघर जो बहेरा गांव से होकर निकलता है जो आज बनना शुरू हो गया हैं जिसकी लंबाई चौड़ाई अब मानक के अनुरूप बनाई जाएगी जिससे अब उसको पार होकर के दर्जनों गांव से लोगों का आवागमन छोटे-बड़े वाहनों का पार होना आसान हो जाएगा। खैरपुर से होते हुए वाराणसी तक भी लोगों का आवागमन बड़े आसानी से होने लगेगा इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों मे हर्ष है lपूर्व प्रधान संतोष मौर्य,देवनाथ यादव, रामावतार यादव ग्राम प्रधान, महेंद्र नाथ गिरी, बबलू, रामदेव यादव ,आदि लोगों ने तत्काल निर्माण करने की सराहना की है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles