*कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले कोइलरवा मंदिर में अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं*

*कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले कोइलरवा मंदिर में अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ (चंदौली)। कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को परखने के लिए एसडीएम पवन कुमार यादव और सीओ देवेंद्र कुमार ने नौगढ़ तहसील के कोइलरवा हनुमान मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम पवन कुमार यादव ने मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, आवागमन के रास्तों और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन हर जरूरी सुविधा और सुरक्षा समय पर उपलब्ध कराने में जुटा है।
उधर, सीओ देवेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी ,थाना अध्यक्ष संतोष कुमार और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles