
बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता।
बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र मे शनिवार को जारी लगातार बूंदाबांदी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है ।खेत में लगी,पड़ी फसल,हार्वेस्टिंग सिस्टम सब बेमौसम बारिश के कारण बेकार हो गया है। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भीगकर खराब हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई खेतों में जलभराव होने से फसलों के सड़ने की आशंका भी पैदा हो गई है। काट कर खलियानों में रखें गए धान भीगने से नुकशान हो गया है।
लगातार हो रही इस बारिश ने आम जनजीवन के साथ पशु पक्षी भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं ।
प्रकृति के मार से कसया,पापी,बारी महेवा,बसदेवा,करकी, असना,खैराही,कुचमरवा, ककराही,बसवा आदि गावों के मजबूर किसान शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है तथा जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।











