
*योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को विश्व हिंदू महासंघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
*योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को विश्व हिंदू महासंघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
•~ भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल शोकसभा, वक्ताओं ने कहा—योगी जी के व्यक्तित्व की प्रेरणास्रोत रहेंगी मां
*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी के निधन पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महासंघ की प्रदेश इकाई की वर्चुअल शोकसभा प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। शोकसभा में प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने भावुक शब्दों में कहा कि जब-जब देश और दुनिया में योगी आदित्यनाथ जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा होगी, तब-तब लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होगी कि इतने महान व्यक्तित्व की जननी कौन थीं। उन्होंने कहा कि माता सावित्री देवी को लोग सदैव लोकसंन्यासी योगी आदित्यनाथ जी की मां और उनके व्यक्तित्व की प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते रहेंगे।प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने दिवंगत माता के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। उनका स्नेह, संस्कार और त्याग संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति की कामना की।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, राजेंद्र शर्मा, रुद्र कुमार पाठक, गंगा शर्मा कौशिक, अखिलेश मिश्र, प्रवीण सिंह चंदेल, संगीता मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, दीपक त्रिपाठी, शरद परमार, मनोज प्रजापति, चंद्रभूषण शुक्ला, राजू सिंह प्रधान, श्रीवंत तिवारी, नीलम गिरी, डॉ. आशा शर्मा, अंकित उपाध्याय, इंद्रदीप जैन, सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, मनोज नागर, चौधरी विजय सिंह, दिनेश कुमार चौबे, अंकित सिंह, मानसी गुप्ता, डिंपल गंभीर, विभा त्रिपाठी, ममता गोस्वामी, सौरभ तिवारी, राजेश शर्मा, गंगा धाकड़, विनोद जैन, आशा प्रजापति, किन्नर किरन नंदगिरी, किन्नर आरती नंदगिरी, गौरव शर्मा, नमन अग्रवाल एवं संजय सिंघल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत माता सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।











