
*मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा राखड़ लदा हाईवा, टायर फटते ही पलटा!*
*मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा राखड़ लदा हाईवा, टायर फटते ही पलटा!*
*इण्डिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मारकुंडी घाटी स्थित बस्ती के समीप राखड़ लदा हाईवा ट्रेलर अगला टायर अचानक ब्लास्ट होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक शशिकांत (42 वर्ष), पुत्र अज्ञात, निवासी चंडी होटल, रॉबर्ट्सगंज, विंध्यनगर से हाईवा ट्रेलर पर राखड़ लादकर जौनपुर जनपद के शाहगंज जा रहा था। इसी दौरान मारकुंडी घाटी के नीचे बस्ती के समीप वाहन का अगला पहिया अचानक फट गया। टायर ब्लास्ट होते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और भारी-भरकम हाईवा ट्रेलर सड़क पर पलट गया।दुर्घटना की सूचना मिलते
ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल चालक को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
*मारकुंडी घाटी में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।*











