
*डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस*
*डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस*
*संविधान के प्रति सम्मान, अधिकारों एवं कर्तव्यों की विद्यार्थियों को दी गई जानकारी*
बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )
डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (लॉ) प्रदीप कुमार को सलामी देकर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी दोनों महान विभूतियों को नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान
सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने, उसके मूल्यों को समझने तथा अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था संविधान के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होती है।विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान को विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान बताते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वहीं, कार्यक्रम का संचालन करते हुए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनंत मोहन ने
संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. आरके झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, मनोज पाण्डेय, एसपी तिवारी, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, माधुरी यादव, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, बबिता कन्नौजिया सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।











