
योगा गुरु पन्ना लाल सोनी ने सिखाया करमा मण्डल को योगा।
योगा गुरु पन्ना लाल सोनी ने सिखाया करमा मण्डल को योगा।
करमा,सोनभद्र विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
भारतीय जनता पार्टी मण्डल करमा में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम आंचल पब्लिक स्कूल पापी पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा प्रशन्न पटेल ने इस दौरान कहा कि योगा करने से तन मन प्रसन्न रहता है शरीर रोग मुक्त होता है ।प्रतिदिन योगा करते रहना चाहिए डा गोपाल सिंह व राजेश कुमार मिश्र ने सयुक्त रूप से कहा कि योगा करने से राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है।जब शरीर स्वस्थ व निरोग रहेगा तब तन मन धन से देश की सेवा की जा सकती है।रोग मुक्त साधन योगा है।योगा गुरु श्री सोनी ने योग सिखाते हुए कहा कि योगा करते समय मन प्रसन्न रख कर करना चाहिए। फिट इंडिया के माध्यम से सरकार यह मुहिम हर घर शुरू किया गया है।हमारा देश योगा करते हुए विश्व गुरु की मुकाम हासिल किया है।रोग मुक्त भारत के लिए योगा हर मनुष्य को जरूरी है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अंकुर सिंह, हंस वाहिनी इण्टर कालेज कसया के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र प्रबन्धक सियाराम मौर्य जिला महामंत्री नार सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजेश कुमार मिश्र, संयोजक मण्डल महामंत्री ओमकार तिवारी ,प्रभु नारायण मिश्र, महामंत्री रबिन्द्र बहादुर सिंह,धर्मेंदर सिंह, जिला मंत्री अभय कांत दुबे, कैलाश मौर्य आदि उपस्थित हो कर योगा किया।