
फिसल कर कुएं में गिरने से डूबकर हुई बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
फिसल कर कुएं में गिरने से डूबकर हुई बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अन्तर्गत मारकुंडी,टोला कुशहिया काला पानी के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के समीप आदिवासी बस्ती में शनिवार सुबह 7 बजे के पैर फिसल कर कुएं में गिरने से डूबकर एक 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। घटना के पश्चात परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुआँ से निकालवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय सोनभद्र भेज दिया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रजवंती 8 वर्ष पुत्री महेन्द्र गोंड़ घर के समीप कुआँ पर स्नान कर रही थी कि पैर फिसलने से कुआँ में जा गिरी जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर तत्काल बालिका निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव को दी गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सुचना तत्काल इलाकाई पुलिस को दिये। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कुआँ से निकालवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस दुखद घटना के पश्चात परिजनों में कोहराम मच गया।