
*एमपैक्स की सदस्यता लेकर किसानो को और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करें : देवेंद्र कुमार सिंह*
*एमपैक्स की सदस्यता लेकर किसानो को और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करें : देवेंद्र कुमार सिंह*
*सोनभद्र मे बीपैक्स सदस्यता अभियान मे किसानो ने दिखाया उत्साह*
अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र।सहकारी समितियो के नये सदस्य बनाने के लिए सदस्यता महाअभियान को प्रारंभ हुए एक सप्ताह बीत चुके है।अब तक महाअभियान मे किसानो और युवाओ का उत्साह देखते बनता है। गुरूवार को बहुआर, अरौली ,सजौर, कोन, शाहगंज , दुद्धी, रामपुर, बभनी , चेरूई, नौडीहाँ, इत्यादि बीपैक्स मे सैंकड़ो नये सदस्य बने।एडीसीओ सदर अवधेशसिंह, एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश, एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार , एडीओ चतरा श्रीचंद, एडीओ घोरावल अनिल शर्मा, एडीओ कोन मनोज कुमार, एडीओ राबर्टसगंज अखिलेश कुमार ने विभिन्न बीपैक्स पर उर्वरक लेने पहुंच रहे गैर सदस्यो को सदस्य बनने हेतु प्रेरित किया।
अधिकारियो ने लोगो को बताया गया कि समिति की सदस्यता लेने पर उन्हे
यूरिया, डीएपी व अन्य उत्पाद लेने मे वरीयता दी जाएगी ।उन्हे यह वस्तुएँ नगद या ऋण पर भी प्राप्त होंगी।
सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदस्यता महाअभियान की सशक्त शुरूआत ने हमारे अधिकारियो और बीपैक्स सचिवो की मेहनत को रेखांकित किया है।सहकारिता ग्रामीण भारत का मेरूदंड है और सहकारी समितियाँ किसानो की परछाई है।सहकारी समितियाँ एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है।किसान को मजबूत करने के लिए सहकारी समिति को भी मजबूत कराना आज पहली प्राथमिकता है।इस अभियान मे अधिकारियो के साथ विन्ध्याचल राम, उमेश सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अनुपम,पूजा पटेल, सुरेंद्र यादव, वकालत हुसैन, रामकृत इत्यादि सचिव भी दिनभर सक्रिय रहे।











