
*नवरात्र में बंद रहेंगी मीट,मछली,अंडा की दुकानें-नरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक*
*नवरात्र में बंद रहेंगी मीट,मछली,अंडा की दुकानें-नरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)
सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र के पावन पर्व पर मीट मछली अंडा की दुकानें पूर्णरूप से बन्द रहेगी अगर किसी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने मीट,मछली अंडा व्यवसायियों के साथ हुई एक बैठक में कही।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नवरात्रि का पवित्र त्योहार सोमवार से शुरू हो रहा है शासन का सख्त निर्देश है कि इस दौरान क्षेत्र की सभी मीट, मछली अंडा की दुकाने पूर्णरूप से बंद रहेंगी यदि कोई भी व्यक्ति नवरात्रि के दौरान पर्दे के अंदर या बाहर कहीं भी मीट,मछली,अंडा बेचता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।











