
बालिकाओं,महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रेरित करने के लिए एक दिन का प्रधाना चार्य बनी सौम्या सिंह।
बालिकाओं,महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रेरित करने के लिए एक दिन का प्रधाना चार्य बनी सौम्या सिंह।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित हो रहे हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया, में मिशन शक्ति के क्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं उनके प्रति हो रहे अन्याय के प्रति प्रेरित करते हुए एक दिन के लिए प्रधानाचार्य पद का प्रभार बारहवीं की छात्रा कु सौम्या सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, उप प्रधानाचार्य अरुण पति त्रिपाठी, प्रवक्ता चंद्र कांत मिश्र, डा मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, कमलेश सिंह, वसीम अकरम, सुरेश यादव, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे। बालिकाओं को संबोधित करते हुए एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य सौम्या सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं एवं महिलाओं को किसी भी विशेष परिस्थिति में अपने बुद्धि विवेक से काम करते हुए उसका निराकरण करने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर से तत्काल संपर्क करें और उस मुसीबत का सामना करें।जिसका सभी लोगों ने सराहना की।