
मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर करमा पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान।
मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर करमा पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान।
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में करमा पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खैरपुर जे आई सी इंटर कॉलेज में थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला सशक्तिकरण योजनाओ में कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत योजना
तथा•महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090 •महिला हेल्पलाइन – 181•पुलिस आपात सेवा – 112•सीएम हेल्पलाइन – 1076•स्वास्थ्य सेवा – 102•एम्बुलेंस – 108
•साइबर हेल्पलाइन – 1930की विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं ने संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य शिक्षक तथा छात्राऐ उपस्थित रहीं











