बिजली आपूर्ति हुई बेपटरी,जिम्मेदार बेखबर

बिजली आपूर्ति हुई बेपटरी,जिम्मेदार बेखबर
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति इन दिनों वे पटरी हो गई है। दिन में कई बार हर दो – दो घंटे के लिए रोस्टिंग हो रही है ।जिससे पीने की पानी की व्यवस्था को लेते हुए किसानों की सिंचाई बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाले सभी फीडर हिंदूवारी फीडर, कूशी फीडर, बहुआरा फीडर,भरुहां फीडर, केकराही फीडर ,श्री इंडस्टरीज फीडर, की रोस्टिंग हर दो-दो घंटे के लिए कर दिया जा रहा है। जिससे सभी विद्युत आपूर्ति के अभाव में निर्धारित कार्य बाधित हो जा रहे हैं। पीने के लिए पानी की व्यवस्था चरमरा जा रही है। सिंचाई के लिए किसान परेशान हो जा रहे हैं। जिम्मेदार लोग केवल ग्रुप में रोस्टिंग लिखकर खाली हो जाते हैं। कोई जवाब देने के लिए अधिकारी तैयार नहीं है फोन करने पर जिम्मेदार लोग फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष करते हुए सरकार के नियमानुसार विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन बहाल करने की मांग की है। जिससे हो रही समस्या से निदान मिल सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles