*1से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश*

*1से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 26 दिसंबर तक बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट*

चन्दौली में लगातार लुढ़कते पारे और सुबह के समय छा रहे घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नौनिहालों को भीषण ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसमें जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालय शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्री-प्राइमरी और नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक कोई भी शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। विद्यालयों के शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय आना अनिवार्य होगा।
* शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
* इस दौरान शिक्षक निर्वाचन संबंधी कार्य, एस.आई.आर. डेटा मैनेजमेंट और विभागीय प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे।
उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
बीएसए ने चेतावनी दी है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी इस आदेश की अवहेलना अक्षम्य होगी। यदि कोई विद्यालय चोरी-छिपे कक्षाएं संचालित करता पाया गया, तो संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पिछले 48 घंटों में तापमान में आई भारी गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। ऐसे में प्रशासन के इस निर्णय का अभिभावकों ने स्वागत किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कोहरे और गलन वाली ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles