पति-पत्नी की लड़ाई से परेशान पड़ोसी ने पति को पीटा, CCTV वीडियो वायरल

पति-पत्नी की लड़ाई से परेशान पड़ोसी ने पति को पीटा, CCTV वीडियो वायरल

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

रेनुसागर चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच रोजाना होने वाले विवाद से परेशान एक पड़ोसी ने कानून अपने हाथ में ले लिया। बताया जा रहा है कि नाराज पड़ोसी ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।जानकारी के अनुसार घटना अनपरा थाना क्षेत्र के पुराने सिनेमा हॉल के पास की है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वीरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था, जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि यह

झगड़ा लगभग रोज देर रात तक चलता रहता था, जिससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान थे।इसी दौरान पड़ोसी अरुण सिंह घर से बाहर निकला और शोर-शराबे व नींद में खलल को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि उसने अन्य पड़ोसियों से कपड़ा मंगवाकर युवक के हाथ-पैर बांधे और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।मारपीट का CCTV

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। अनपरा थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles