कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौरहरा स्थित श्री राम पैलेस में एक हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित श्री राम पैलेस में बढ़ती ठंड को देखते हुए युवा समाजसेवी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी के द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरण किया गया,जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंन्त्री देवेन्द्र भाई पटेल ने कहा कि जन सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है, विपिन तिवारी द्वारा वितरित कम्बल निश्चित रुप से असहायों, गरीबो के लिए कडा़के की ठंड मे बहुत बड़ी राहत प्रदान करेगा ऐसे सराहनीय कार्य किया जाना चाहिए। उक्त अवसर पर कामेश सिंह, भूपेंद्र सिंह,,सूरज तिवारी, ब्रह्मानंद तिवारी, गोपाल सिंह वैद्य, ,राज कुमार , वी रामदुलारे शुक्ल, विजयनाथ शुक्ल, रामपति पटेल , शिवकुमार, रमेश चौहान, बालेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles