
*चंदौली के ASP ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त।*
*चंदौली के ASP ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगंबर कुशवाहा अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवामुक्त हो गए। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक भव्य विदाई समारोह में पुलिस परिवार ने उन्हें ससम्मान विदा किया। दशकों की निष्कलंक सेवा के बाद उनकी विदाई पर पूरा विभाग भावुक नजर आया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ASP को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने कहा, “दिगंबर कुशवाहा ने अनुशासन और निष्ठा की एक मिसाल पेश की है। उनके कार्यकाल में न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता दिखी, बल्कि जनसेवा के प्रति उनके समर्पण से पुलिस की छवि भी सुदृढ़ हुई।”
विदाई की बेला पर भावुक हुए दिगंबर कुशवाहा ने अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि ‘निस्वार्थ जनसेवा और अनुशासन’ ही एक पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस दौरान ASP सदर अनन्त चन्द्रशेखर व अन्य क्षेत्राधिकारियों ने भी उनके कुशल मार्गदर्शन की प्रशंसा की।
परंपरागत विदाई और गार्ड ऑफ ऑनर
समारोह का समापन राजकीय सम्मान के साथ हुआ। पुलिस गारद द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। परंपरा का निर्वहन करते हुए उच्चाधिकारियों ने फूलों से सजी उनकी सरकारी गाड़ी को स्वयं धक्का देकर ससम्मान विदा किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











