
उधम सिंह यादव ने नव वर्ष 2026 मकर संक्रांति 26 जनवरी की सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी
उधम सिंह यादव ने नव वर्ष 2026 मकर संक्रांति 26 जनवरी की सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी
गुरमा,सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
अंग्रेजी कैलेंडर के नूतन वर्ष 2026 के शुभारंभ पर उधम सिंह यादव ने जनपद सोनभद्र की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
इस अवसर पर श्री सिंह ने जनता से सादर अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लोभ, अहंकार, वहम या चुनावी राजनीति के कारण आपसी सामाजिक रिश्तों का अपमान और अनादर न करें।उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति से मिलने वाला रुतबा और खुशहाली क्षणिक होती है, लेकिन राजनीतिक लोभ में आकर किया गया रिश्तों का अनादर जीवनभर सामाजिक संबंधों को पीड़ा देता है और मानवता, इंसानियत व सद्भाव को कमजोर करता है।इसी के साथ सभी देशवासियों को प्रदेशवासियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई हो शुभकामनाएं दी l











