सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण के साथ नर सेवा ही नारायण सेवा पर किया गया कंबल का वितरण

सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण के साथ नर सेवा ही नारायण सेवा पर किया गया कंबल का वितरण

करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरौली मे सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण के साथ 1231जरूरतमंदो मे किया गया कंबल का वितरण। कंबल वितरण के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक सोनभद्र श्रवण कुमार रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा बालाजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर व दीप प्रज्जवलित करके कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी एडवोकेट मनोज कुमार दीक्षित व अजय कुमार केशरी प्रोपराइटर अजय इंटर प्राइजेज अमौलिया के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया की परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही है। इस कड़ाके की ठंढ मे जरूरतमंदो मे कंबल का वितरण करना सबसे पुनीत कार्य है। इस कार्य की जितनी प्रसंसा की जाये कम है। जिस उम्र मे युवा मार्ग से भटकजाते है उस उम्र मे इन युवाओं द्वारा रचनात्मक कार्य किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है। ने बताया की परहित सरिस धर्म नही भाई पर पीड़ा सम नही अधमाई जो दूसरों के हित के बारे मे सोचता हो और जो दूसरों की पीड़ा को अपना पीड़ा समझता हो वही सच्चा समाजसेवी होता है इस प्रकार का गुण व्यक्ति मे नही है तो वो स्वार्थ सेवी होता है। आयोजन के प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित व अजय केशरी ने बताया की इस प्रकार का आयोजन हमेशा होता रहेगा क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा होता है। हमलोग जीव मे शिव देखने वाले लोग है। अपना पेट तो जानवर भी पाल लेता है तो फिर हमलोग तो इंसान है। दीक्षित ने कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया इस मौके पर पल्लवी दीक्षित, पायल केशरी प्रेमनाथ उपाध्याय, रामनाथ गिरी, संजय मिश्रा, हीरालाल यादव,राजेश पटेल सत्यनारायण गुप्ता, शशी मिश्रा अवधेश मिश्रा, विजयशंकर पटेल, संतोष मौर्य,नन्दलाल पटेल, मटुकधारी भारती, जवाहिर यादव सहित सैंकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles