* तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को 50 मीटर घसीटा, मौके पर ही थमी सांसें।*

* तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को 50 मीटर घसीटा, मौके पर ही थमी सांसें।*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर-चंदौली फोरलेन पर गुरेरा गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब झारखंड नंबर की एक तेज रफ्तार कार जिस पर ‘जज’ का स्टीकर लगा था, सड़क पार कर रहे सुमरत राम (60वर्ष )निवासी गुरेरा को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग कार में फंस गए और वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में सुमरत राम की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि कार चालक, छोटू प्रजापति, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था। वह जमानियां से मझलेपुर की ओर जा रहा था।
ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिस कार्रवाई
बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया और कार में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस घटना के बाद मृतक की पत्नी बसन्ती,पुत्र अखिलेश,आलोक और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि निजी कार पर ‘जज’ का स्टीकर किस आधार पर लगाया गया था।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles