*मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम*

*मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जनपद के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने ‘पश्चिम वाहिनी’ बलुआ घाट सहित धानापुर के नरौली और गोरैनी घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
* बैरिकेडिंग: गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए नदी में सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई थी।
* जल पुलिस व गोताखोर: मोटर बोट के जरिए जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार गश्त करती रहीं।
* महिला सुरक्षा: महिला श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम और विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।मान्यता है कि आज के दिन स्नान करने से सारे पाप धूल जाते हैं। घाट पर हर हर गंगे के नारे गूंजते रहे,पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles