
*सोनभद्रः-दिव्यांगों की हर संभव मदद करेगी उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान*
*सोनभद्रः-दिव्यांगों की हर संभव मदद करेगी उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान*
•~ बैठक में दिव्यांगों ने रखीं गंभीर समस्याएं, हर गांव तक जनसंपर्क का लिया संकल्प
*अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।राबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौना गांव में सोमवार को उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांग भाई-बहनों की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं एवं कठिनाइयों को खुलकर साझा किया।बैठक के दौरान किसी ने दिव्यांग पेंशन न मिलने की समस्या उठाई तो किसी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने, बस पास एवं रेलवे पास से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा। दिव्यांग जनों ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव और प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण अधिकांशजरूरतमंदों तक इनका वास्तविक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
समस्या समाधान के लिए तुरंत शुरू हुआ प्रयास उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान की टीम ने सभी दिव्यांग जनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि अब जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए जनपद के हर कोने और हर गांव तक पहुंचा जाएगा, ताकि कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।संस्थान की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि दिव्यांगों के अधिकारों, योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना उनकी प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों से समन्वय कर दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
*हर संभव मदद का भरोसा*
बैठक में मौजूद दिव्यांग जनों को भरोसा दिलाया गया कि उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान उनकी आवाज बनेगा और पेंशन, प्रमाण पत्र, बस पास, रेलवे पास सहित अन्य सरकारी सुविधाएं दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह, गोविंद, भुवनेश्वर, देवगन, माया देवी, रामचंद्र सहित
दर्जनों दिव्यांग भाई-बहन एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।











