
*नौगढ़ में 12 बीघा वन भूमि से हटा अतिक्रमण, खड़ी फसल पर चला जेसीबी *
*नौगढ़ में 12 बीघा वन भूमि से हटा अतिक्रमण, खड़ी फसल पर चला जेसीबी *
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ तहसील क्षेत्र अन्तर्गत शासन के निर्देश पर मंगलवार को मझगाई रेंज के चकरघट्टा वीट अंतर्गत भैसोड़ा (दानौगढ़ा) वन क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बोई गई गेहूं की खड़ी फसल को जेसीबी और रोटावेटर की मदद से नष्ट कर दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने पर विभाग ने बल प्रयोग किया।
कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति असहज हुई, लेकिन रेंजर अमित श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में टीम अपने निर्णय पर अडिग रही।
सुरक्षा के मद्देनजर चकरघट्टा थाना पुलिस, 112 पीआरवी और वन विभाग के भारी बल के साथ कानूनगो व लेखपाल मौके पर तैनात रहे।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे ताकि वन संपदा की रक्षा की जा सके।
इस कार्रवाई में वन दरोगा महेंद्र सिंह चौहान, सोमेश, सावित्री समेत मझगाई और जयमोंहनी रेंज के दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।











