
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह के साथ शुरू हुआ नया सफर*
*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह के साथ शुरू हुआ नया सफर*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
(चंदौली )उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत गुरुवार को विकास खण्ड नौगढ़ परिसर में भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 38जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ सर्वधर्म समभाव का नजारा देखने को मिला। कुल 38 जोड़ों में से 36जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, वहीं 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पूरे
धार्मिक रस्मों-रिवाज के साथ कराया गया।प्रदेश सरकार की ओर से नवदम्पतियों को आशीर्वाद स्वरूप कन्यादान के तौर पर 26 प्रकार के गृहस्थी के सामान भेंट किए गए। मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य और उपस्थित अधिकारियों ने वर-वधु को प्रमाण पत्र और उपहार सौंपते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान स्थानीय प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन में खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए परिसर में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।
उपजिलाधिकारी विकास मित्तल,प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सुड़ू),खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह,एडीओ समाज कल्याण सिद्धार्थ सिंह,एडीओ ग्राम विकास अनिल सिंह,
इसके अलावा एडीओ कॉपरेटिव सुधीर कुमार, प्रभारी एडीओ पंचायत उपेंद्र साहनी सहित समस्त ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन बीओ पीआरडी सुनील कुमार द्वारा किया गया।











