*गुर्मा जेल अधीक्षक को गणतंत्र दिवस पर डीजी लखनऊ करेंगे प्रशस्ति पत्र “हीरक” से सम्मानित*

*गुर्मा जेल अधीक्षक को गणतंत्र दिवस पर डीजी लखनऊ करेंगे प्रशस्ति पत्र “हीरक” से सम्मानित*
•~ कारगार विभाग में उत्कृष्ट योगदान हेतु “रजत पदक” गणतंत्र दिवस २०२० में तथा “स्वर्ण पदक” स्वतन्त्रता दिवस २०२३ में हो चुका है प्राप्त
•~हर्ष व्यक्त कर हार्दिक बधाइयां देते हुए व्यक्ति की शुभकामनाएं

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार सोनभद्र के जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र को आगामी लखनऊ में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में डी.जी. जेल पी.सी. मीणा द्वारा प्रशस्ति चिन्ह “हीरक” से सम्मानित किया जाएगा।श्री मिश्र सोनभद्र जेल पर जुलाई २५ से तैनात हैं तथा उनके द्वारा जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाये जाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है । कारगार की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उन्होंने दूर दराज से आने वाले क़ैदियों के परिजनों के लिए मुलाक़ात प्रार्थना पत्र देने के समय में एक घंटे का विस्तार किया है ।बंदियों के खान-पान तथा चिकित्सा सुविधा को भी पहले से बेहतर किया गया और सम्पूर्ण कारगार की साफ़ सफ़ाई और प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है ।इसके पूर्व श्री मिश्र को उनके कारगार विभाग में उत्कृष्ट योगदान हेतु रजत पदक गणतंत्र दिवस २०२० में तथा स्वर्ण पदक स्वतन्त्रता दिवस २०२३ में प्राप्त हो चुका है ।जिला कारागार अधीक्षक को डी जी जेल पी.सी. मीणा व्दारा प्रशस्ति चिन्ह” हीरक” से सम्मानित होने को लेकर जेल परिसर में हर्ष की लहर की लहर दौड़ गयी है। उन्हें हार्दिक बधाइयां ज्ञापित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles