
*बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रामचंद्र यादव ने संभाली कमान*
*बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रामचंद्र यादव ने संभाली कमान*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और आशुतोष कुमार सिन्हा मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री अंगद कुमार और उपाध्यक्ष विमलेश कुमार सहित पूरी कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह ‘सुड्डू’ का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बिरहा गायक दर्शन गांधी के स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।इस अवसर पर वरिष्ट अधिवक्ता निवर्तमान अध्यक्ष सत्यानंद तिवारी, के.एन. मौर्य और रणविजय यादव और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नए पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का आह्वान किया।











