
*वरुण संस्था द्वारा नौगढ़ के 5 गांवों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।*
*वरुण संस्था द्वारा नौगढ़ के 5 गांवों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित ‘वरुण संस्था’ के तत्वाधान में नौगढ़ विकास खण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के शाहपुर, भंगडा, धोबही, औरवाटांड़ एवं नौवानर गांवों के लगभग 450 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
विशेषज्ञों की सलाह दी की स्वच्छता और बचाव ही उपचार है,
शिविर में मरीजों का परीक्षण करते हुए डॉ. डी. कुमार ने वर्तमान मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “स्वस्थ रहने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और अपने घर के आसपास साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।”
इस अवसर पर वरुण संस्था के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि (संस्था का संकल्प .सेवा ही लक्ष्य) इस संकल्प के साथ संस्था काम करती है। संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नौगढ़ के पिछड़े गांवों में समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा कि:”जीवन का मुख्य लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शुद्ध जल होना चाहिए, ताकि ग्रामीण समाज आत्मनिर्भर और स्वस्थ बन सके।”
संस्था की इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा। शिविर के सफल संचालन में विजेंद्र कुमार, गोवर्धन, रविंद्र, संतोष कुमार, विनोद कुमार और पप्पू समेत कई गणमान्य व्यक्तियों का सक्रिय सहयोग रहा।











