
*दिव्यांग भाई-बहनों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी*
*दिव्यांग भाई-बहनों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी*
•~ बड़े ही धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस,लगाए दिव्यांग एकता बाद जिंदाबाद के नारे
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। 77 वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के तत्वावधान में ओबरा नगर पंचायत स्थित कांशीराम आवास पर बड़े धूमधाम से दिव्यांग भाई-बहनों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस पावन अवसर पर नगर की प्रथम महिला समाज सेविका एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती देवी भी मौजूद रहीं।
दिव्यांग बहनों ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा शरीर कमजोर है लेकिन हमारा हौंसला बहुत मजबूत है।गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर दिव्यांग महिलाओं और बहनों ने यह साबित भी कर दिया कि हम कमजोर नहीं है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती देवी ने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों का हौंसला बहुत मजबूत है।उनकी इच्छाशक्ति बहुत-बहुत मजबूत है।इनके लिए हम भी हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, जैसे भी मेरी जरूरत पड़ेगी,मैं वहां खड़ी रहूंगी,वहीं संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नीतू कुमारी ने कहा कि यह हमारे देश का गणतंत्र दिवस बहुत ही गौरवान्वित दिन होता है और हम लोग सभी दिव्यांग भाई- बहनों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और और उनकी हर समस्या दूर करेंगे वहीं संस्था के संस्थापक उत्तम सिंह ने कहा कि हर दिव्यांग भाई बहनों का अधिकार दिलाना है। संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन प्रजापति ने दिव्यांगों को लेकर बताया कि हम कमजोर नहीं है।हम समझ में अपने आप
अपने आप को स्थापित करने का दम रखते और कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्थान के आयोजक एवं संयोजक भुवनेश्वर देवगन ने दिव्यांग एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि हम सारे दिव्यांग भाई-बहन एक हैं।यही हमारी शक्ति है और महिला सशक्तिकरण में सर्वप्रथम दिव्यांग महिला सशक्तिकरण होना चाहिए। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में दिव्यांग भाई-बहन और अन्य लोग भी मौजूद रहे।











