*सोनभद्र जिला जेल अधीक्षक को डीजी लखनऊ ने प्रशस्तिपत्र “हीरक” से किया सम्मानित*

*सोनभद्र जिला जेल अधीक्षक को डीजी लखनऊ ने प्रशस्तिपत्र “हीरक” से किया सम्मानित*
•~ कारागार विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए रजत पदक तथा स्वर्ण पदक से भी किया जा चुका है सम्मानित
•` जेल प्रशासन समेत लोगों ने हर्ष व्यक्त कर दी बधाईयां

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र । सोनभद्र जिला कारागार गुरमा जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डीजी जेल पी सी मीणा द्वारा प्रशस्तिपत्र चिन्ह “हिरक” से सम्मानित किये जाने पर जेल प्रशासन समेत आसपास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गयी।लोगों ने शुभकामनाएं के साथ ढेर सारी बधाई दी गई।
बताते चलें कि श्री मिश्र जिला जेल सोनभद्र 25 जुलाई से तैनात हैं।उनके द्वारा जेल की दृष्टिकोण से प्रशासनिक व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है।कारागार की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उन्होंने दुरदराज से आने वाले कैदियों के परिजनों के लिए मुलाकात प्रार्थना पत्र देने के समय में एक घंटे का विस्तार किया है,जिससे परिजनों को काफी राहत मिली है तथा पहले से बेहतर बंदियों के खानपान में भी सुधार किया गया है।वहीं सम्पूर्ण कारागार परिसर की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था की सुनिश्चित व्यवस्था किया गया।
इसके पूर्व उनको कारागार विभाग में उत्कृष्ट योगदान हेतु रजत पदक तथा स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है।
श्री मिश्र प्रशासनिक कार्यों को अपने कर्तव्य निष्ठा को लेकर अलग पहचान रखने वाले जेल अधीक्षक को जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं के साथ बधाइयां दी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles