*पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन: 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता में रावर्टसगंज के लाल ने लहराया परचम*

*पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन: 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता में रावर्टसगंज के लाल ने लहराया परचम*

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।शिवाको राॅक थण्डर सोतोकान कराटे एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन 5 किमी की दौड़ में रावर्टसगंज के बाबुलाल प्रथम,विनोद कुमार चौहान द्वितीय,चंदन कुमार चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम,खुशबू पाल द्वितीय,अनिषा तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में 2 किमी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आकाश भारती, द्वितीय रमाशंकर गोस्वामी,तृतीय स्थान राजा प्राप्त किया।इसी क्रम 200 सौ मीटर दौड़ में उज्जवल सिंह प्रथम,राजा द्वितीय,वहीं कृष्णा राजभर तीसरा स्थान प्राप्त किया।100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में अश्र प्रजापति प्रथम,छविन्दर द्वितीय,विनित कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित अतिथिगण सभी उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
उक्त अवसर पर मुख्यरुप से आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू भाई,किरन यादव,संजय सिंह गौड़,सुनील कुमार,प्रदीप मोदनवाल,असलम ,बच्चा यादव,दीपचंद भारती इत्यादि लोग उपस्थित थे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles