
उत्तर प्रदेश सरकार ने की बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासनिक मे फेरबदल
उत्तर प्रदेश सरकार ने की बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासनिक मे फेरबदल
• 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई रैंक व जिलों में बड़े फेरबदल
इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी इस फैसले में न केवल मुख्यालय स्तर पर बड़े पदों की फेरबदल शामिल है, बल्कि अयोध्या रेंज के नए डीआईजी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) भी बदल दिए गए हैं। इस सूची में सुजीत पांडे को महानिदेशक (DG) फायर सर्विसेज, प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन के एडीजी, और के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है।
तबादलों में संवेदनशील इलाकों की जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दिया गया है, जिसमें सोमेन वर्मा को अयोध्या रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। बड़े जिलों में अविनाश पांडे (मेरठ SSP), डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर SSP), अभिनंदन (सहारनपुर SSP) तथा अन्य जिलों में कुँवर अनुपम सिंह (जौनपुर), डॉ. ख्याति गर्ग (लखीमपुर खीरी), यशवीर सिंह (बस्ती) को कप्तान नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएस अधिकारियों में चारू निगम को सुल्तानपुर की कमान और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर की कमान सौंपी गई है,
जबकि रवि कुमार अब रायबरेली के नए कप्तान होंगे। इसके अलावा, कमिश्नरेट प्रणाली में भी बदलाव हुआ है, जिसमें आलोक प्रियदर्शी वाराणसी तथा राजकरण नैय्यर गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किए गए हैं, और कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा व संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।











