*राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया ‘वरुन बालिका छात्रावास’ का भव्य उद्घाटन।*

*राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया ‘वरुन बालिका छात्रावास’ का भव्य उद्घाटन।*
चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ‘वरुन बालिका छात्रावास’ के उद्घाटन एवं अभिनंदन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड और विशिष्ट अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण सोनभद्र के नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आदिवासी सामाजिक नृत्य रहा, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत राज्यमंत्री ने विधिवत रिबन काटकर छात्रावास का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर  सुड्डू सिंह (प्रमुख प्रतिनिधि), डॉ. एस.पी. सिंह, सुरेश कुमार सिंह ,भगवान दास अग्रहरि, विजेंदर यादव, सूरज केशरी और रामबृक्ष कोल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे। मंच का सफल संचालन देवेंद्र साहनी ने किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles