
सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत,घर में मचा हड़कंप।
सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत,घर में मचा हड़कंप।
करमा,सोनभद्र= विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव की आंगनवाड़ी की सड़क दुर्घटना में बीती रात घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराकर जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जिला अस्पताल में में पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अंतर्गत खैराही/ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी उम्र लगभग 50वर्ष पत्नी चेतनारायण असना गांव में आंगनवाड़ी के कार्य पर कार्यरत थी। बीती रात मंगलवार को लगभग 8:30 अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई । स्थानीय लोगों के सहयोग से परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल के ले गए।जहां चिकित्सकों ने देखते मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम की कार्यवाही में जुड़ गई है। जैसे ही परिवार जनों को सूचना मिली घर में कोहराम मच गया।











