रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड स्थित रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पगिया में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शरीफ अहमद खान एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियो का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना कर स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चो व बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत पेश कर लोगों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि के रूप में जय प्रकाश पाण्डेय सपा नेता उपस्थित रहे। लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि विद्यालय में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम यह दर्शाता है कि विद्यालय में पठन पाठन अच्छे से किया जा रहा है।वार्षिकोत्सव से विद्यार्थियों को एक एनर्जी मिलती है।तथा उनके प्रतिभाओं में निखार आता है।इस दौरान सलीम खान,नेसार अहमद सीएमडी RHC वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ,एबादत खान,रमेश सिंह पटेल प्रदेश सचिव अपना दल, अंकुर सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष करमा ,रबिंन्द्र बहादुर, गोपाल सिंह, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति समूहगान, लोकनृत्य, सामाजिक संदेश पर आधारित नाटक तथा कविताओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मंच संचालन की सराहना सभी ने की।मुख्य अतिथि ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है। विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाने चाहिए।विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में विद्यालय के संस्थापक वकील अहमद खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक शरीफ अहमद खान ने किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles