भूमिधरी जमीन पर दूसरा नहीं कर सकता कब्जा

भूमिधरी जमीन पर दूसरा नहीं कर सकता कब्जा
0-लेखपाल ने शिकायत पर किया स्थलीय निरीक्षण, नापी का दिया भरोसा

शाहगंज,सोनभद्र (राकेश कनौजिया)

घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर गांव में रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल गोपेंद्र पांडेय ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान शिकायतकर्ता ज्ञानदास को संतोषजनक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी काश्तकार की पुश्तैनी भूमि पर दूसरा व्यक्ति किसी भी तरह का कब्जा नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले कि ढुटेर गांव निवासी ज्ञानदास ने अपनी आराजी संख्या 638 ख की भूमिधरी श्रेणी-1 की जमीन पर आसपास के कुछ लोगों द्वारा धन और बाल के बूते अवैध रूप से पूल (रास्ता) का निर्माण कर जबरिया कब्जा करने की चर्चा की शिकायत तहसील समाधान दिवस में की है। भूमि स्वामी ने यह भी कहा है कि इसको लेकर दबंगों द्वारा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में उक्त पुश्तैनी भूमि की तत्काल नवी और सीमांकन किए जाने की जरूरत है।
इस मौके पर रघुनाथ सिंह पटेल, राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष सिंह पटेल, विजय कुमार मौर्य, जगदीश आदि मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles