* तीन टैंकर सहित एक दर्जन नीला ड्रम बरामद ,तीन हिरासत में ।कुर्ता पजामा पहनकर छापेमारी करने पहुंची टीम *

* तीन टैंकर सहित एक दर्जन नीला ड्रम बरामद ,तीन हिरासत में ।कुर्ता पजामा पहनकर छापेमारी करने पहुंची टीम *

चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो

जनपद अलीनगर इलाके में चोरी छुपे तेल के खेल में चोरी,इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश वाराणसी की एस ओजी-2 और अलीनगर पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली पड़े एक करकटनुमा मकान में टीम ने छापा मारा जहां डीजल से भरे टैंकर से तेल चोरी की जा रही थी। मौके से तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं, वहीं तेल चोरी करने वाले उपकरण और ड्रम और गैलन से भरे कई लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन टैंकर को कब्जे में लेकर थाने लाई है मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों की माने तो लगातार क्षेत्र में डीजल पेट्रोल चोरी की शिकायत पुलिस के बड़े अधिकारी के पास की जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर वाराणसी की एस ओजी-2 टीम ने ऑटो में सवार होकर सिविल यानी कुर्ता पजामा पहनकर पुलिस ने छापी मारी किया। इस दौरान अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीन को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। एसोजी-2 द्वारा अलीनगर इलाके में करीब एक दर्जन अवैध जगहों पर छापेमारी की गई है‌।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles