
* रमजान व चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा पीस कमेटी की बैठक *
* रमजान व चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा पीस कमेटी की बैठक *
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी रमजान माह एवं चैत्र रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा कस्बा दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों एवं अन्य सम्भ्रांत नागरिकों* के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की अपील की गई।क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया कि सभी लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।











